बीएड प्रवेश परीक्षा रणनीति : पाठ्यक्रम और पेपर पैटर्न [B.Ed JEE Strategy :syllabus and paper pattern]

यूपी बी.एड. जेईई 2020 (उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा) इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही है; जिसकी संभावित तिथि 8 अप्रैल 2020 है। परीक्षा में एक से डेढ़ महीने का समय शेष हैं। आगामी यूपी बी.एड.जेईई 2020 के लिए अपनी तैयारी की रणनीति बनाने के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। इस लेख में, हम यूपी बी.एड.जेईई 2020 को उत्तीर्ण करने के लिए परीक्षा के टिप्स और रणनीति साझा कर रहे हैं।

"यूपी बीएड जेईई 2020 की तैयारी कैसे करें"

1. यूपी बी.एड. जेईई 2020 परीक्षा पैटर्न के बारे में जानें:

पेपर- I
A-सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न 100 नंबर के
B- हिंदी या अंग्रेजी भाषा के 50 प्रश्न 100 नंबर के

नोट: पेपर-I में, भाग A सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है लेकिन भाग B में छात्र हिंदी या अंग्रेजी में से एक विषय चुन सकते हैं।

पेपर- II का परीक्षा पैटर्न :

A- सामान्य योग्यता (रीजनिंग आदि) के 50 प्रश्न 100 नंबर के

B विषय योग्यता (कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि) के 50 प्रश्न 100 नंबर के

नोट: पेपर-II में, भाग A सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है लेकिन भाग B में, छात्र अपनी शैक्षिक पृष्ठभूमि से संबंधित एक विषय चुन सकते हैं।

यूपी बी.एड. जेईई 2020 परीक्षा 6 घंटे की होती है। पेपर- I के लिए तीन घंटे और पेपर- II के लिए तीन घंटे प्रश्नों की कुल संख्या 200 है।
परीक्षा ऑफलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
प्रत्येक सही उत्तर में 2 अंक प्राप्त होंगे।
प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

2. यूपी बी.एड. जेईई 2020 का पाठ्यक्रम:

परीक्षा पत्र - I पाठ्यक्रम:-

A- सामान्य ज्ञान
इतिहास
भूगोल
राजनीति
सामाजिक मुद्दे से संबंधित प्रश्न
सामान्य विज्ञान
पंचवर्षीय योजना
सामयिकी
अन्य विविध प्रश्न।

B- अंग्रेजी या हिंदी भाषा

English Language:
Reading Comprehension
Fill in the Blanks
Error Correction
Antonyms/Synonyms.
Idioms & Phrases
Spelling Error
One word Substitution

हिन्दी भाषा:
संधि / समास
उपसर्ग और प्रत्यय
रस / छन्द / अलंकार
मुहावरों और लोकोक्तियाँ/ कहावते
अनेक शब्दो के लिए एक शब्द
गद्यांश
रिक्त स्थान की पूर्ति
व्याकरण
पर्यायवाची/विपरीतार्थक शब्द

परीक्षा पत्र - II पाठ्यक्रम:-

A-सामान्य योग्यता एवं तर्क शक्ति परीक्षण
एनालॉगी
आंकड़े / मौखिक वर्गीकरण
कोडिंग और डिकोडिंग
रक्त संबंध
कैलेंडर
संख्या / प्रतीक श्रृंखला
शब्दकोश से संबंधित प्रश्न
वेन आरेख / पासा
नॉन वार्वल प्रश्न
लॉजिकल रीजनिंग
संख्या प्रणाली
एचसीएफ और एलसीएम
अंकगणित समस्या (समय और दूरी, लाभ और हानि , समय और कार्य, उम्र पर समस्या,साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज इत्यादि)
सरलीकरण
अन्य गणित और रिजनिग के प्रश्न


B- विषय योग्यता (कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि) इस खंड में चार विषय (कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि) हैं । छात्र अपनी शैक्षिक विषय से संबंधित एक विषय चुन सकते हैं जैसे कला से सम्बंधित विषय वाले छात्र कला विषयों को चुनेगे।

अगले आलेख में में परीक्षा रणनीति पर चर्चा  होगी।

प्रश्न एवं सुझाव कमेंट में आमंंत्रि हैं।

सम्पर्क -
E-mail
Whatsapp group 
Youtube
Facebook

Comments

Popular posts from this blog

कैरियर लेख: ग्रेजुएशन के बाद बीएड एक बेहतर विकल्प।