कैरियर लेख: ग्रेजुएशन के बाद बीएड एक बेहतर विकल्प।


ग्रेजुएट होते ही आपके कैरियर में वो दौर आता है कि अब क्या करें.... जहां आपके पास विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत अवसर होते हैं वहीं अनेक अनिश्चितताएं भी उमड़ने लगती हैं।
बहुत से लोग पोस्ट ग्रेजुएशन(एम ए /एम एस सी /एमकाॅम) करने लगते हैं तो बहुत लोग डिग्री वाली पढ़ाई रोककर बैंक/एसएससी/यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगते हैं।
परंतु इस समय हम ऐसी अवस्था में होते हैं जहां हमें धनार्जन और कैरियर में बैकअप की जरूरत होती है, क्योंकि काम्पिटीशन इक्जाम में सफलता कब मिलती है और मिलती है कि नहीं मिलती है यह अनिश्चित है... और पता चले बाद में आप ग्रेजुएट ही रह जाओ बाकि रास्ते बंद हो जाएं।
पोस्ट ग्रेजुएशन करके नेट/जेआरएफ क्वालीफाई करना और उच्च शिक्षा में शिक्षण एक लंबी प्रक्रिया है, यह आपको तभी सूट करेगा जब आपके पास पैसा और फैमिली सपोर्ट हो।
तो अब बात आती है बीएड पर... ।
एक तो आप सीधे शिक्षक(सरकारी) बनने की मंशा से बीएड कर सकते हैं। जहां आप बीएड करने के साथ ही टेट/सीटेट पास करके टीजीटी, जूनियर एवं प्राइमरी टीचर(नए नियमों के अनुसार), केंद्रीय विद्यालय, नवोदय, कस्तूरबा गांधी आदि विद्यालयों के टीचर हो सकते हैं और अगर आपके पास मास्टर्स की डिग्री है तो पीजीटी भी हो सकते हैं।

दूसरे, प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी इसे बैकअप के तौर पर ही रखते हैं जहां काम्पिटीशन की तैयारी करते हुए भी बीएड कर लेते हैं क्योंकि इसका पाठ्यक्रम बहुत जटिल नहीं है। अब अगर काम्पिटीशन वाली सफलता देर से मिलती है और इधर वैकेंसी है तो झट से टीचर हो जाते हैं।

काम्पिटीशन की तैयारी के दौरान या सरकारी नौकरी देर में लगने या लगने की स्थिति में प्राइवेट टीचिंग एक बढ़िया पेशा है जहां पचासों हजार रुपये सैलरी है परंतु इन सब जगह बीएड अनिवार्य शर्त है।

उपरोक्त बातें पढ़कर आप बीएड के महत्व को जान गये होंगे, फिर भी कोई प्रश्न है तो आप पूछ सकते हैं।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च है, अवश्य आवेदन करें।

आगे के लेख में तैयारी से संबंधित बातें बतायी जाएंगी।

आवेदन करें-
https://cdn3.digialm.com//per/g21/pub/1936/ASM/WebPortal/3/index.html?1936@@3@@1#!

Contact

Email - mohandependable980@gmail.com

WhatsApp group - https://chat.whatsapp.com/HwgyPf2m5WWFHBxZUsANOb

Facebook - https://www.facebook.com/mmohanstar/

Telegram - https://t.me/joinchat

Youtube



Comments

  1. Sir. जिनका बी.ए फाइनल ईयर चल रहा हो उनका भूगोल का पेपर भी 8 अप्रैल को है और इसी दिन बीएड का भी पेपर है कृपया उचित मार्गदर्शन करें।

    ReplyDelete
    Replies
    1. अक्सर बीएड इक्जाम की डेट टल भी जाती है अतः एक साल का समय बचाने के लिए फार्म फीस का रिस्क ले सकते हैं

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog