This blog has updates of Academic and competition classes of all subjects, entrance exams and B.Ed. Syllabus & teaching.
वर्णों के उच्चारण-स्थान
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
संस्कृत भाषा में वर्णों के उच्चारण स्थान को अत्यधिक सहज तरीके से प्रस्तुत किया गया है। हमारे आचार्यों ने परिभाषाओं को सूत्रों में पिरोकर सहज एवं आसान बना दिया है। वर्णों के उच्चारण-स्थान सामान्यतः कण्ठ, तालु, मूर्धा, दन्त, ओष्ठ, नासिका आदि हैं। उच्चारण-स्थान के आधार पर वर्णों को निम्नलिखित सूत्रों में पिरोया गया है –
अकुहविसर्जनीयानां कण्ठः। अर्थात् अ, आ, कवर्ग (क ख ग घ ङ), ह और विसर्ग (:) का उच्चारण स्थान कण्ठ है। इचुयशानां तालु।अर्थात्इ, ई, चवर्ग (च छ ज झ ञ), य और श का उच्चारण स्थान तालु है।
उपूपध्मानीयानामोष्ठौ।अर्थात् उ, ऊ, पवर्ग (प फ ब भ म) का उच्चारण स्थान ओष्ठ है।
ऋटुरषाणां मूर्धा।अर्थात् ऋ, टवर्ग (ट ठ ड ढ ण), र और ष का उच्चारण स्थान मूर्धा है।
लृतुलसानां दन्ताः।अर्थात् लृ, तवर्ग (त थ द ध न), ल और स का उच्चारण स्थान दन्त है।
एदैतौः कण्ठतालु।अर्थात् ए और ऐ का उच्चारण स्थान कंठ-तालु है।
ओदौतोः कण्ठोष्ठम्।अर्थात् ओ और औ का उच्चारण स्थान कंठ-ओष्ठ है।
वकारस्य दन्तोष्ठम्।अर्थात् ‘व’ का उच्चारण स्थान दन्त-ओष्ठ है।
ञमङणनानां नासिका च।अर्थात् ङ, ञ,ण,न, म का उच्चारण स्थान नासिका है।
नासिकाsनुस्वारस्य।अर्थात् अनुस्वार का उच्चारण स्थान नासिका है।
ग्रेजुएट होते ही आपके कैरियर में वो दौर आता है कि अब क्या करें.... जहां आपके पास विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत अवसर होते हैं वहीं अनेक अनिश्चितताएं भी उमड़ने लगती हैं। बहुत से लोग पोस्ट ग्रेजुएशन(एम ए /एम एस सी /एमकाॅम) करने लगते हैं तो बहुत लोग डिग्री वाली पढ़ाई रोककर बैंक/एसएससी/यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगते हैं। परंतु इस समय हम ऐसी अवस्था में होते हैं जहां हमें धनार्जन और कैरियर में बैकअप की जरूरत होती है, क्योंकि काम्पिटीशन इक्जाम में सफलता कब मिलती है और मिलती है कि नहीं मिलती है यह अनिश्चित है... और पता चले बाद में आप ग्रेजुएट ही रह जाओ बाकि रास्ते बंद हो जाएं। पोस्ट ग्रेजुएशन करके नेट/जेआरएफ क्वालीफाई करना और उच्च शिक्षा में शिक्षण एक लंबी प्रक्रिया है, यह आपको तभी सूट करेगा जब आपके पास पैसा और फैमिली सपोर्ट हो। तो अब बात आती है बीएड पर... । एक तो आप सीधे शिक्षक(सरकारी) बनने की मंशा से बीएड कर सकते हैं। जहां आप बीएड करने के साथ ही टेट/सीटेट पास करके टीजीटी, जूनियर एवं प्राइमरी टीचर(नए नियमों के अनुसार), केंद्रीय विद्यालय, नवोदय, कस्तूरबा गांधी आदि व...
Comments
Post a Comment