बीएड जेईई : तैयारी की रणनीति एवं पुस्तकें
#3
यूपी बीएड जेईई 2020।
पुस्तकें कौन सी पढ़ें और पढ़ने की रणनीति क्या हो?
बीएड एंट्रेंस एग्जाम इतना आसान है कि सही मायने में यह कोई अलग से तैयारी नहीं मांगता बशर्ते आप अपनी पिछली पढ़ाई (6-12 th) पूरे मनोयोग से किये हों। मेरा एंट्रेंस एग्जाम तो ऐसा गया कि तैयारी वाले समय में मेरा अंग्रेजी एम ए का पेपर चल रहा था और उसके 2 दिन बाद ही इसकी परीक्षा थी, तथापि मेरी आॅल यूपी 64 रैंक आई। यानी कि अगर मैं तैयारी कर रहा होता तो टाॅप फाइव में होता।लोगों के साथ समस्या यह होती है कि ग्रेजुएशन के दिनों में पुनरावृत्ति के अभाव में पिछला पढ़ा हुआ भूल जाता है जो कि सामान्य ज्ञान का एक भाग है और इसके अलावा वे तर्क शक्ति परीक्षण (रीजनिंग) के प्रश्नों से अनभिज्ञ रहते हैं।
चूंकि अब 1 महीने का समय रह गया है तो अच्छी रैंक लाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए अगर आप पुस्तकों की बात करेंगे तो मैं पहले आपको प्रीवियस इयर पेपर देखने की सलाह दूंगा इसके उपरान्त-
1.सामान्य ज्ञान के लिए लूसेंट
2.रीजनिंग के लिए S CHAND
3.हिंदी के लिए लूसेंट /T- बालाजी / आदित्य प्रकाशन
की किताबें ले लीजिए।
4. विषय विशेष के लिए भी सामान्य अध्ययन (विज्ञान वाले सामान्य विज्ञान) पढ़िए और इसमें आपका पिछला पढ़ा काम आता है।
5. सहूूूलियत के लिए आप चाहें तो अरिहंत या उपकार प्रकाशन की परीक्षा गाइड ले सकते हैं।
लूसेंट तैयार करने की जादुई विधि उसको आडियो में सुनना है... इस तरीके से मैंने पूरी लूसेंट कम ही समय में कंठस्थ कर ली है।
भाषा पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए आपको व्याकरण की किताब पढ़ने के साथ ही रोज कमसे 4 पन्नै गद्य पढ़ना चाहिए इसके लिए आप पिछली कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकें देख सकते हैं।
रीजनिंग में आप तब मास्टर हो जाते हैं जब आप खुद से सवाल बनाना शुरू कर दें.... इससे प्रश्न बनाने वाले के दिमाग को पढ़ना आसान हो जाता है जोकि रीजनिंग का की-फैक्टर है।
करेंट अफेयर्स के लिए रोज की न्यूज सुनना/देखना ही काफी है। आल इंडिया रेडियो न्यूज (http://www.newsonair.com/Default.aspx) सुनने की आदत डालें।
बीएड एंट्रेंस में परीक्षा के दौरान पर्याप्त समय होता है। 100 प्रश्नों के लिए 180 मिनट का समय... आप खुद सोच सकते हैं। क्योंकि रेलवे जैसे इक्जाम में 120 क्वेश्चन के लिए 90 मिनट मात्र होते हैं।
मेरी आदत तो बैंक/रेलवे और एसएससी की परीक्षाएं देने की थी तो पहले ही घंटे में पेपर साल्व करके मैं सीट पर सर रखकर सो गया था 😀
इस संबंध में यह अंतिम लेख है। अब तैयारी करने की प्रक्रिया में मैं यूट्यूब के माध्यम से लाइव आऊंगा जहां सबसे पहले प्रीवियस इयर पेपर पर डिस्कशन होगा और उसके बाद सभी पेपर की क्लासेज चलेंगी। संबंधित स्टडी मैटेरियल मैं यहां लिखता रहूंगा।
✍️ मोहन
सम्पपर्क
Email
Youtube
Facebook
Whatsapp group
Telegram group

Thank you sir, helpful guidence
ReplyDelete💐💐
Delete