कैरियर लेख: ग्रेजुएशन के बाद बीएड एक बेहतर विकल्प।
ग्रेजुएट होते ही आपके कैरियर में वो दौर आता है कि अब क्या करें.... जहां आपके पास विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत अवसर होते हैं वहीं अनेक अनिश्चितताएं भी उमड़ने लगती हैं। बहुत से लोग पोस्ट ग्रेजुएशन(एम ए /एम एस सी /एमकाॅम) करने लगते हैं तो बहुत लोग डिग्री वाली पढ़ाई रोककर बैंक/एसएससी/यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगते हैं। परंतु इस समय हम ऐसी अवस्था में होते हैं जहां हमें धनार्जन और कैरियर में बैकअप की जरूरत होती है, क्योंकि काम्पिटीशन इक्जाम में सफलता कब मिलती है और मिलती है कि नहीं मिलती है यह अनिश्चित है... और पता चले बाद में आप ग्रेजुएट ही रह जाओ बाकि रास्ते बंद हो जाएं। पोस्ट ग्रेजुएशन करके नेट/जेआरएफ क्वालीफाई करना और उच्च शिक्षा में शिक्षण एक लंबी प्रक्रिया है, यह आपको तभी सूट करेगा जब आपके पास पैसा और फैमिली सपोर्ट हो। तो अब बात आती है बीएड पर... । एक तो आप सीधे शिक्षक(सरकारी) बनने की मंशा से बीएड कर सकते हैं। जहां आप बीएड करने के साथ ही टेट/सीटेट पास करके टीजीटी, जूनियर एवं प्राइमरी टीचर(नए नियमों के अनुसार), केंद्रीय विद्यालय, नवोदय, कस्तूरबा गांधी आदि व...



Comments
Post a Comment